रायबरेली। उन्नाव की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए बुधवार को कांग्रेसियों ने न सिर्फ उपवास रखा, बल्कि नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। योगी सरकार को जमकर कोसा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन के सामने उपवास का आयोजन हुआ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह फेल हो गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने पहले लड़की के साथ रेप किया और उसके परिवारीजनों की हत्या करा दी है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
प्रियंका पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी हैं। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर सईदुल हसन, महताब आलम, अभय त्रिवेदी, रमेश कुमार शुक्ल, सुंदरलाल निर्मल, शिवानंद मौर्या, मेंहदी हसन, साहबशरण पासवान, विजयशंकर अग्निहोत्री, राकेश भदौरिया, किरन प्रताप सिंह, पंकज तिवारी मौजूद रहे।