किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
सलोन। तहसील मुख्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान खाद की कालाबाजारी और अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जाहिर की गई।
नहरों में पर्याप्त पानी न छोड़े जाने का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसान खाद के लिए परेशान हैं और खेतों को पानी नहीं मिल रहा। अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त है, जिस पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार सलोन को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी अशोक शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शिवदर्शन पासी, रजवाड़ी प्रसाद, किरन निर्मल आदि उपस्थित रहे।