फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गैस सिलिंडर की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के सामने गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी और कालाबाजारी को लेकर
विज्ञापन
रायबरेली। गैस सिलिंडर के बढ़े दामों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सभी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर अंकुश लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एलपीजी गैस के दाम बढ़ाकर देश की जनता पर बोझ डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना की सच्चाई सामने आ गई है। एक गैस सिलिंडर के लिए भूखे-प्यासे लोग लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं। इन कतारों में उन्हें धक्का-मुक्की सहनी पड़ रही है। इससे स्पष्ट है कि सरकार का वितरण तंत्र पूरी तरह से चरमरा गया है। भाजपा सरकार जनता की पीड़ा नहीं समझती है। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि भाजपा सरकार बहाना बनाकर अपनी विफलताओं को छिपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें