फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रापर्टी डीलरों ने धोखे से हड़पी दो करोड़ की 18 बीघा जमीन

Tue, 14 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर के रहने वाले दो सगे भाइयों की जानकारी के बिना प्रापर्टी डीलरों ने उनकी 18 बीघे जमीन धोखे से हथिया ली। हड़पी गई जमीन की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस खेल में उप निबंधन कार्यालय सदर के कुछ कर्मचारियों के भी शामिल होने का अंदेशा है। दोनों पीड़ित भाईयों ने सोमवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह से मुलाकात कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए हरचंदपुर थाना प्रभारी को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बरदगहा गांव निवासी भाइयों संतोष कुमार और विकास कुमार ने एसपी को बताया कि बीते 25 सितंबर को कुछ लोग गांव आए और उनकी भूमि पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गए। पूछने पर बताया कि यह भूमि उनकी है। दूसरे दिन 26 सितंबर को उप निबंधन सदर कार्यालय पहुंचने पर पता चला कि दूसरे का फोटो व हस्ताक्षर अंगूठा निशानी बनाकर फर्जी दस्तावेज के सहारे उनकी 18 बीघे भूमि का बैनामा जालसाजी से करा लिया गया है। इस जालसाजी में उप निबंधन कार्यालय के कर्मचारी के भी शामिल होने की आशंका जताई है।
पीड़ित भाईयों ने बताया कि बैनामा में जो रुपये प्राप्त दिखाए गए हैं, वह भारतीय स्टेट बैंक शाखा वृंदावन तेलीबाग लखनऊ के नाम पर 50-50 हजार रुपये की दो चेक में है। जबकि वह लोग न तो कभी लखनऊ गए और न ही बैंक में खाता खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के जरिए भूमि लिखाने का मामला आया है। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

तीन लखनऊ और एक आरोपी प्रतापगढ़ का
फर्जी तरह से दो करोड़ कीमत की भूमि का बैनामा कराने के मामले में कुल आठ आरोपी शामिल हैं। इसमें लखनऊ जिले के सुमानीखेड़ा रायबरेली रोड निवासी पिता-पुत्र, एक अन्य आरोपी और प्रतापगढ़ का एक आरोपी शामिल है। वहीं चार आरोपी रायबरेली जिले के रहने वाले हैं। बताते हैं कि यह सब आपस में मिलकर भूमि की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। मामला एसपी तक पहुंचने के बाद पुलिस आरोपियों को तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें