रायबरेली। घर में घुसकर प्रापर्टी कारोबारी को न सिर्फ जानमाल की धमकी दी, बल्कि हमलावरों ने असलहे लहराए। घटना से परिवार में दहशत में है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन हमलावरों पर केस दर्ज किया है।
शहर के राना नगर निवासी आजाद सिंह के मुताबिक वह प्रापर्टी कारोबारी हैं। बीते 28 अगस्त की सुबह घर पर थे। इसी दौरान तीन हमलावर जबरन उनके घर में घुस आए। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। असलहे लहराए। आसपास के लोग आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर अभिषेक सिन्हा, अंकित सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह उर्फ बच्चा निवासी अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।