फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पॉइंट फेल होने से पांच ट्रेनों की रफ्तार थमी

Tue, 17 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां-रायबरेली रेलखंड में गंगागंज के निकट पॉइंट फेल होने से पांच ट्रेनों की रफ्तार थम गई। इनमें चार ट्रेनें रायबरेली तो एक ट्रेन रास्ते में रोकी गई। ट्रेनों के काफी देर तक रुकने से यात्रियों में अफरातफरी रही। रविवार को मध्यरात्रि के बाद हुई गड़बड़ी रेलकर्मियों की नींद उड़ गई। सोमवार को तड़के यातायात सामान्य हुआ तो राहत की सांस ली। रेलवे अधिकारी इस पूरे मामले को दबाने और अपनी खामियों को छिपाने में लगे रहे, ताकि उनकी लापरवाही जाहिर न हो।
विज्ञापन


पॉइंट फेल होने के कारण रायबरेली से बछरावां की ओर ट्रेनों का आवागमन रुक गया। बछरावां से रायबरेली आ रही ट्रेनें भी थम गई। इससे रायबरेली से कानपुर के लिए दौड़ने वाली पैेसेंजर ट्रेन भी देर से चलाई गई। प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस आधे घंट विलंब से आई और पौन घंटे खड़ी रही, जबकि करीब पांच घंटे देरी से आई प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर को सवा घंटे तक रोका गया। एक मालगाड़ी भी कई घंटे तक खड़ी रही।

रायबरेली स्टेशन पर कई ट्रेनों के रुके होने के कारण कानपुर पैेसेंजर को करीब एक घंटे विलंब से चलाया गया। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस बछरावां से रायबरेली के बीच रोकी गई। करीब पौने दो घंटे विलंब से चल रही यह ट्रेन देर तक रोके जाने के कारण ढाई घंटे लेट हो गई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गंगागंज के निकट पॉइंट में गड़बड़ी की वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। कुछ ट्रेनें देर तक रोकी गईं।
विज्ञापन



ट्रक ने तोड़ा क्रॉसिंग गेट, केस दर्ज
रायबरेली। दरियापुर-डलमऊ रेलखंड में उबरनी के निकेट रेलवे क्रॉसिंग के गेट को तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ दिया। यह घटना डलमऊ-उबरनी स्टेशनों के बीच रविवार को देर रात घटी। इससे ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। रायबरेली की ओर आ रही मालगाड़ी को एक घंटे तक डलमऊ स्टेशन पर रोकना पड़ा। रात में ही कर्मचारियों की टीम भेजकर टूटे गेट को सही कराया गया। इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन कम होने के कारण ज्यादा असर नहीं पड़ा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। आरपीएफ ऊंचाहार के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक के कब्जे लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें