इन ब्लॉकों से पोलिंग पार्टिंयां 6 दिसंबर को रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहन ब्लॉकों के लिए भेज दिए गए हैं। मतदान सामग्री भी पहुंच गई है।
तीसरे चरण में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य चुनने के लिए 4,27,502 वोटर मतदान में शामिल होंगे। जिले में 989 ग्राम प्रधान व 12,429 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं।
चार चरणों में होने वाले चुनाव में अब तक दो चरण का चुनाव हो चुका है। तीसरे चरण के लिए राही, अमावां, छतोह और डीह में सात दिसंबर को मतदान होगा।
इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार भी थम गया है। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए ब्लॉकों में वाहन भेज दिए गए हैं।
ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टिंया 6 दिसंबर की सुबह रवाना होंगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि तीसरे चरण में राही, अमावां, डीह और छतोह में 7 दिसंबर को मतदान होगा।
6 दिसंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। राही ब्लॉक की पोलिंग पार्टिंयां जीआईसी मैदान से रवाना होंगी। शेष ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होंगी। इसके लिए तैयारियों को पूरा करा दिया गया है।