फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 बेटियां हुईं सम्मानित, पांच-पांच हजार का पुरस्कार

विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों के साथ सीडीओ अभिषेक गोयल। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। मिशन शक्ति के तहत विकास भवन सभागार में आयोजित जेंडर चैंपियन सम्मान समारोह में जिले में जेंडर चैंपियंस तथा खेलों एवं विशिष्ट कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच बालिकाओं व 20 महिलाओं को सम्मानित कर पुरस्कार व सम्मान पत्र दिया गया। सभी को पांच-पांच हजार रुपये के हिसाब से एक लाख 25 हजार का भुगतान भी एफडीआर के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीओ अभिषेक गोयल ने कहा कि अपनी बच्चियों को अच्छी शिक्षा दिलाकर समाज की मुख्य धाराओं से जोड़ें। बेटियां समाज की बोझ नहीं है। सरकार की ओर से चलाई जा रही बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य है कि बेटी पढ़ लिखकर आगे बढ़े। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव व संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र कुमार पाल ने किया गया। सुफिया खातून, शैफाली सिंह, पूजा शुक्ला, सुषमा कश्यप, अर्चना दीक्षित, शीतला कश्यप, रूप प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें