जीआईसी मैदान में लगे सरस मेला के बाहर निकलती महिलाएं।
रायबरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से जीआईसी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरस मेला के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को लोगों ने खूब पसंद किया। काउंटरों पर दिनभर में करीब 80 हजार रुपये का सामान बिका।
मेला परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, घरेलू उपयोग की सामग्री, साफ-सफाई के सामान, कपड़े व साबुन जैसे परंपरागत और स्थानीय उत्पाद सजाए हैं। इस दौरान हुई व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने आकर्षक व्यंजन तैयार किए। मेले में उपायुक्त एनआरएलएम मुनेश चंद्र, जिला मिशन प्रबंधक शैलेश त्रिपाठी, दिनेश कुमार व तीरथराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।