फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बछरावां को उद्याेगों का हब बनाने की प्रक्रिया तेज

Sun, 09 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां का मिनी औद्योगिक क्षेत्र। 
विज्ञापन
रायबरेली। स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) में शामिल रायबरेली के बछरावां को स्पेशल निवेश रीजन (एसआईआर) बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन स्तर से कई बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी की रिपोर्ट डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने भेज दी है। राज्य सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। प्रस्ताव को कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही बछरावां को उद्योगों का हब बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


परियोजना में 26 हजार करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में निवेश के साथ ही लाखों हाथों को रोजगार मिलेगा। लखनऊ से सटे होने के कारण बछरावां अहम क्षेत्रों की श्रेणी में शामिल है। दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर रायबरेली व लखनऊ समेत छह जिलों को शामिल करके एससीआर बनाया गया है। हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार ने पिछले साल ही एससीआर को हरी झंडी दे दी थी।

एससीआर में शामिल कई प्रस्ताव में बछरावां को एसआईआर बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। लखनऊ से जुड़ा होने के कारण बछरावां को औद्योगिक हब बनाने में बड़ी सहूलियतें मिलेंगी। इसमें लखनऊ-रायबरेली रोड के छह लेन बनाने के साथ फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल हैं।
विज्ञापन


करीब 250 किलोमीटर बनने वाली रिंग रोड रायबरेली समेत छह जिलों को जोड़ेगी। मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार रायबरेली तक करने का प्रस्ताव है। एसआईआर को लेकर शासन से मांगे गई कई बिंदुओं के जवाब भी डीएम ने भेज दिया है। जल्द ही प्रस्ताव के कैबिनेट में पास होने की उम्मीद है।


वर्ष 2051 में पूरा होगा एसआईआर का आखिरी चरण
बछरावां को औद्योगिक हब बनाने का काम चार चरणों में पूरा हो गया। पहले चरण में 2026 से 2031 तक 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 2500 करोड़ रुपये से विकास होगा। दूसरे चरण में 2031 से 2036 तक 19 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4750 करोड़ रुपये विकास कार्य होंगे। तीसरे चरण में 2036 से 2041 तक 30 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 7500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अंतिम चरण में 2041 से 2051 तक 45 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकास का प्रस्ताव है।


बछरावां में जिले का पहला इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन
नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी ने 28 अप्रैल 2025 को जिले के पहले दो मेगावाट के सौर छत संयंत्र और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन बछरावां के विसाका इंडस्ट्रीज में किया था। इसके अलावा बछरावां में प्लाई, टायर-ट्यूब, आचार, सीमेंट फैक्टरी काम कर रही हैं। प्लास्टिक व चिप्स-पापड़ की फैक्टरी स्थापित हो रही है।


रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

बछरावां को स्पेशल इनवेस्टमेंट रीजन बनाने के प्रस्ताव के संबंध में कई बिंदुओं पर कमेंट मांगे गए थे। जवाब शासन को भेजा गया है। पूर्व में लखनऊ में आवास विकास की बैठक में कई प्रस्तावों के साथ ही एसआईआर का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था। जिले में रोजगार और विकास के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

सरनीत कौर ब्रोका, डीएम

बछरावां का मिनी औद्योगिक क्षेत्र। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें