फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एओएम के सामने उठाईं दरियापुर रेलवे स्टेशन की समस्याएं

Sat, 06 Jun 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर रेलवे लखनऊ की सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) राशिदा खातून ने शुक्रवार को तीन रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सड़क मार्ग से रायबरेली स्टेशन पर दोपहर में पहुंची एओएम ने परिचालन से जुड़े बिंदुओं की छानबीन करने के साथ ही यात्री सुविधाओं को परखा।
विज्ञापन

दरियापुर स्टेशन पहुंची तो समस्याओं का पता चला, जिस पर आश्वासन दिया गया तो समस्याएं दूर कराई जाएंगी। उबरनी स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
एओएम ने निरीक्षण की शुरूआत रायबरेली स्टेशन से की। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला के साथ रिजर्वेशन और बुकिंग काउंटर का मुआयना भी किया। अभिलेखों को खंगाला।
इसके बाद दरियापुर स्टेशन पर एक घंटे से ज्यादा देर तक निरीक्षण किया। कौन-कौन सी ट्रेनें रुकती हैं और कितने यात्री सफर करते हैं, इस बारे में जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक शील कुमार सिंह से समस्याओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्टेशन पर शौचालय नहीं है। सबमर्सिबल है, लेकिन पानी की टंकी नहीं है। डिजिटल घड़ी और फायर अलार्म खराब हैं। एओएम ने सभी समस्याओं को जल्द दूर कराने का भरोसा दिया।
एओएम ने यातायात निरीक्षक बाल मुकुंड के साथ उबरनी स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां साइडिंग विकसित हो रही है। तीन स्टेशनों का निरीक्षण कर एओएम लौट आईं। शनिवार को भी वह निरीक्षण के लिए डलमऊ क्षेत्र के स्टेशनों का जायजा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें