फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुलिस के हत्थे चढ़ा कफ सिरप मामले में फरार प्रियांशू

Fri, 19 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोडीनयुक्त कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़े दवा कारोबारी दिवाकर सिंह की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम फरार आरोपी प्रियांशू गौतम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रियांशू से पूछताछ करके मामले में संलिप्त अन्य लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। हालांकि खीरों थाना प्रभारी प्रियांशू को हिरासत में लिए जाने की बात पर चुप्पी साधे रहे। सीधे तौर पर वह प्रियांशू को हिरासत में लिए जाने का सवाल देने से बचते रहे। पुलिस का मानना है कि दिवाकर के बैंक खातों की जांच से मामले से जुड़े अन्य राज खुल सकेंगे।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक शीवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से 18 अक्तूबर 2025 को मिल एरिया थाने में शहर के कल्लू का पुरवा निवासी एवं अजय फार्मा संचालक दिवाकर सिंह के खिलाफ कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री करने का केस दर्ज कराया गया था। एफआईआर में दिवाकर के अलावा मेडिसन हाउस बकुलिहा सेमरी के संचालक प्रियांशू गौतम के भी कफ सीरप बिक्री करने का उल्लेख किया गया था। दिवाकर ने साढ़े पांच लाख और प्रियांशूू ने एक लाख सिरप की बिक्री रायबरेली के अलावा उन्नाव, श्रावस्ती, लखनऊ में बिक्री की थी। बुधवार को पुलिस ने दिवाकर को जेल भेज दिया था। सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि दिवाकर के बैंक खातों की जांच शुरू करा दी गई है। बैंक खातों से लेनदेन का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें