फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पर्व में शामिल होने लखनऊ जाएंगे प्रिंसिपल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली एवं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में 8 फरवरी को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा पर्व-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें डीआईओएस और डायट प्राचार्य के साथ ही ज्यादा से ज्यादा प्रधानाचार्यों/शिक्षकों को शामिल कराने के लिए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अनुपालन के निर्देश दिए। फिलहाल डीआईओएस ने पांच विद्यालयों को चिह्नित करने के साथ अन्य विद्यालयों से भी लखनऊ जाने वाले प्रतिभागियों का ब्योरा मांगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां, गांधी इंटर कॉलेज बछरावां, केंद्रीय विद्यालय गोरा बाजार, रायन इंटरनेशनल स्कूल, चंद्रशेखर इंटर कॉलेज लालगंज के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे प्रतिभागियों का ब्योरा अविलंब उपलब्ध करा दें।
ताकि जिले के प्रतिभागियों की सूची आयोग को भेजी जा सके। लखनऊ विश्वविद्यालय में होने वाले परीक्षा पर्व-जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों को अवसाद और तनाव मुक्त परीक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ तनाव दूर करने के उपाय बताएंगे। इससे बच्चों में परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बाल अधिकार संरक्षण आयोग से आए पत्र में बताया गया है कि लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित समाज कार्य विभाग के जेके हाल में 8 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा पर्व-जागरूकता कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख हरि बोरकर, मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानितकर, स्वागताध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय करेंगे। विषय विशेषज्ञों का वक्तव्य भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें