मामले में डीएम से शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रधान का कहना है कि उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
शंकरपुर गांव निवासी क्रांतिवीर ने डीएम को शपथपत्र के माध्यम से दिए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया है कि शंकरपुर से संतोष कुमार की पत्नी शांती ग्राम प्रधान चुनी गई हैं।
शांती के पिता का नाम विश्वनाथ है। उनका मायका गणेशगंज मजरे इटौरा बुजर्ग ऊंचाहार है। आरोप है कि वर्ष 2012 में शांती ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।
जिसमें उसकी उम्र 10 जुलाई 1998 है। इंटर कॉलेज बाबूगंज से जारी की गई टीसी में भी यही उम्र है। वोटर लिस्ट में उम्र 22 वर्ष दिखाकर चुनाव लड़ा। ऐसे में उम्र को छुपाकर चुनाव लड़ने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
एसडीएम ऊंचाहार एसपी शुक्ला का कहना है कि अधिनियम के तहत ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
शिकायत आने के बाद मामले की जांच करके नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। यदि उम्र कम है तो चुनाव लड़ना ही नहीं चाहिए था। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।