रायबरेली। विकास क्षेत्र महराजगंज के प्राथमिक विद्यालय दौतरा ने एक बार फिर से सफलता का परचम लहराया है। राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 प्रतियोगिता में दौतरा से स्कूल ने 5वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अर्जित की है। इससे जिला और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय के शिक्षक आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि जुलाई महीने में नई दिल्ली में होने वाले समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के अंतर्गत जिला स्तर पर सभी विद्यालयों से स्व-मूल्यांकन कराया गया था। इसके बाद भौतिक सत्यापन हुआ और जिला स्तर पर विद्यालयों का चयन किया गया। प्राथमिक विद्यालय दौतरा ने जिला स्तर की पहली सीढ़ी पर सफलता अर्जित की।
देश के सभी राज्यों से चयनित होकर आए स्कूलों का राष्ट्रीय स्तर पर आंकलन कराया गया। इसके बाद 191 विद्यालयों की अंतिम सूची जारी हुई। वरीयता क्रम के अनुसार जारी हुई इस सूची में प्राथमिक विद्यालय दौतरा को 51वीं रैंक मिली है। शिक्षक संजीव कुमार बाजपेयी, विष्णु साहू, सुषमा पांडेय, शेषदत्त गुप्ता ने सहयोग किया।