फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अयोध्या रूट की ट्रेनों से रायबरेली रूट पर दबाव

Sat, 16 May 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या-जफराबाद रेलखंड के जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। इस वजह से अयोध्या रूट की ज्यादातर ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चला रहे हैं। पांच ट्रेनों को रायबरेली का रास्ते दौड़ाया जा रहा है, जिससे रायबरेली रूट पर दबाव बढ़ा है और नियमित ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या रूट की पांच ट्रेनें मार्ग परिवर्तन के चलते रायबरेली के रास्ते दौड़ रही हैं। हावड़ा और अमृतसर के बीच रोजाना दौड़ने वाली दून एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) 12 मई से इस जिले से होकर गुजर रही है। यह ट्रेन 26 मई तक रायबरेली के रास्ते चलेगी। कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 6 व 13 मई को इधर से गुजरी थी। अब 20 मई को भी रायबरेली के रास्ते चलाएंगे। गोवाहाटी-ओखा द्वारिका एक्सप्रेस 4 व 11 मई को गुजर चुकी है। अब 18 व 25 मई को रायबरेली के रास्ते चलेगी।

अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 16 एवं 23 मई को रूट डायवर्जन के कारण रायबरेली के रास्ते दौड़ेगी। दूसरी तरफ रायबरेली से जौनपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस जंघई तक ही दौड़ा रहे हैं। यह ट्रेन 27 मई तक रोजाना जंघई से ही लौटेगी, जौनपुर नहीं जाएगी। इस ट्रेन का संचालन चार मई से प्रभावित हो गया था। इससे जौनपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें