फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: क्रॉसिंग पर दबाव, देर से चली दो ट्रेनें

Mon, 24 Aug 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मधुबन क्रासिंग पर रविवार की शाम सड़क यातायात का दबाव बहुत अधिक होने से ट्रेनों को पास कराने में समस्या आई। इससे दो ट्रेनों को देर से चलाया गया।
विज्ञापन


क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण फाटक होने के इंतजार में रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर करीब 20 मिनट देर से चलाई गई। इस ट्रेन के गुजरते ही टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पहुंच गई, लेकिन सड़क यातायात बहुत अधिक होने के कारण क्रॉसिंग के गेट खोलने पड़े। इससे त्रिवेणी एक्सप्रेस को इंतजार करना पड़ा।

करीब 40 मिनट तक त्रिवेणी एक्सप्रेस को रोका गया। बाद में क्रासिंग बंद होने पर त्रिवेणी एक्सप्रेस पास कराई गई। इससे यह ट्रेन पौन घंटे लेट हो गई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मधुबन क्रॉसिंग पर शाम को अक्सर वाहनों का आवागमन ज्यादा होने पर क्रॉसिंग बंद करना मुश्किल हो जाता है, जिससे ट्रेनों को देर तक रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें