फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गर्भवती का फंदे से लटका मिला शव

Thu, 14 May 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। बैंती गांव में एक गर्भवती का संदिग्ध हालत में घर के भीतर फंदे से शव लटका मिला। गांव निवासी आंचल (24) सात माह की गर्भवती थी। आंचल का विवाह चार वर्ष पहले हुआ था। बुधवार रात को आंचल का शव कमरे के भीतर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका देखा गया। घटना के दौरान सास मालती देवी अपने मायके चंदापुर में थी वहीं ननद शालिनी व देवर राजन घर के बाहर जानवर लेने गए थे। जब दोनों शाम को घर लौटे तो देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

इस पर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया गया। किसी तरह लोग छत पर चढ़े तो देखा कि आंचल का शव फंदे से लटक रहा था। परिवार के लोगों ने अनुसार मृतका का पति राजू दिल्ली में नौकरी करते हैं, जो घटना सूचना मिलने पर दिल्ली से रवाना हो चुके है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें