फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पौने तीन घंटे देर से आई प्रयागराज पैसेंजर

Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन पौने तीन घंटे देर से आई। आनंद विहारी-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची। शनिवार को देर रात नई दिल्ली से बनारस लौटने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन


प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। सभी ट्रेेनें पिछले जिलों से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें