शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई। उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। दीपावली के के बाद लौटने वाली भीड़ खत्म हो चुकी है। अब छठ पूजा के बाद लौटने वालों की भीड़ नजर आएगी। भीड़ के मद्देनजर स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ट्रेनों में भी चेकिंग कराने की रूपरेखा बनाई गई है।
बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने सवा तीन घंटे इंतजार कराया। यह ट्रेन लखनऊ से ही देर से चलाई गई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे विलंब से पहुंची। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे और नई दिल्ली से धनबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे देर से आई। प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस ने एक घंटे इंतजार कराया।
देहरादून-बनारस जनता मेल पौन घंटे और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। मंगलवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ने सवा घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ने एक घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने पौन घंटे और कानपुर-रायबरेली पैसेंजर ने आधे घंटे इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।