फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओपीडी में बढ़े दिल के मरीज, आठ भर्ती

Thu, 30 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ह्दय रोग विभाग में मरीज का ब्लड प्रेशर मापते चिकित्सक।
विज्ञापन
रायबरेली। हवा में फैले प्रदूषण के कारण सीने में दर्द और सांस की समस्या के मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को हृदय रोग विभाग की ओपीडी में सीने में दर्द की समस्या के 35 से अधिक मरीज पहुंचे। आठ मरीजों को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की सलाह पर 80 से अधिक मरीजों की ईसीजी कराई गई। बुखार के 15 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मौसम बदलने के बाद सुबह और शाम को धुंध बढ़ रही है। ठंड भी बढ़ गई है। ऐसे में सीने में दर्द के मरीज बढ़े हैं। बुधवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम की ओपीडी में सीने में दर्द के 35 से अधिक मरीज पहुंचे। एक-एक करके मरीजों की ईसीजी जांच करके चिकित्सीय सलाह दी।

उधर, सीने में दर्द बढ़ने के बाद छंगालाल (65), रामदुलारी (62), राम किशोर (50) समेत आठ से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। बुखार की चपेट में आने के बाद अजय (4), मुस्कान (19), राजनंदिनी (14), राधिका (15), सत्य नारायण (55) समेत 15 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


उधर, ओपीडी में भी सुबह से ही भीड़ रही। सभी काउंटरों पर लंबी लाइनें देखने को मिली। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। डॉ. सलीम ने बताया कि सीने में दर्द बढ़े तो घबराएं नहीं। समस्या होने पर तत्काल अस्पताल आकर चिकित्सीय सलाह लें। मौसम बदल रहा है। ऐसे में इस प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। हॉर्ट के अलावा सीने में दर्द के और भी कारण हो सकते हैं। समय से इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें