फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पांच घंटे देर से आई प्रयागराज पैसेंजर

Mon, 08 Dec 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। रविवार को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पांच घंटे विलंब से पहुंची। इस ट्रेन को लखनऊ से ही चार घंटे देर से चलाया गया। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल के लिए यात्रियों को पौने तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे, चंगीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व देहरादून-बनारस जनता मेल पौन घंटे और गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।

शनिवार रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई। प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन पौन घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन



ट्रैक किनारे आग की लपटें, रोक दी ऊंचाहार एक्सप्रेस
डलमऊ। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को रविवार देर शाम डलमऊ स्टेशन पर उस समय रोक दिया गया, जब आगे रेलवे ट्रैक के किनारे आग की लपटें उठनी लगीं। बहाई और लालगंज स्टेशनों के बीच ट्रैक के किनारे की झाड़ियों में आग लगी होने का पता चला। इस पर डलमऊ स्टेशन पहुंची ऊंचाहार एक्सप्रेस को रोक दिया गया।

यह ट्रेन समय से थी, लेकिन डलमऊ स्टेशन पर पौन घंटे खड़ी रही। आग बुझने के बाद डलमऊ से ऊंचाहार एक्सप्रेस को हरी झंडी दी गई। स्टेशन अधीक्षक विकास त्रिपाठी का कहना है कि रेलवे ट्रैक के किनारे आग लगी होने की सूचना मिली थी, जिससे ऊंचाहार एक्सप्रेस को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें