रायबरेली। जिले की तहसीलों में तैनात 13 लेखपाल और आठ अमीन अब राजस्व निरीक्षक बन गए हैं। लंबे समय से यह राजस्व कर्मी पदोन्नत का इंतजार कर रहे थे।
बुधवार को शासन से पदोन्नत की सूची जारी हुुई तो राजस्व कर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए कर्मियों की जल्द नए स्थानों पर तैनाती होगी। सभी ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है।
सदर तहसील में तैनात लेखपाल बृजेश कुमार सिंह, सहदेव, विनोद कुमार, धर्मेद्र मिश्रा, कमलेश यादव, चंद्र कुमार दीक्षित, लालगंज तहसील में तैनात लेखपाल दयाशंकर, हनोमान, शिव बहादुर यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश वाजपेयी, ऊंचाहार तहसील में तैनात श्यामलाल, महराजगंज तहसील में तैनात लेखपाल शिवकांत को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुई है।
इसी तरह महराजगंज तहसील में तैनात अमीन जगदीश, अरविंद, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र त्रिवेदी, सदर तहसील में तैनात अमीन शिव प्रसाद तिवारी, शेषदत्त दुबे, हरीलाल का भी राजस्व निरीक्षक पद पर प्रमोशन हो गया है। पदोन्नत मिलने पर सभी ने खुशी जताई। उधर, एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि शासन से लेखपालों और अमीनों का राजस्व निरीक्षक पद पर प्रमोशन हो गया है।