फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भुगतान को लेकर भिड़े प्रधान व वीडीओ

Tue, 03 Feb 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। विकास खंड की ग्राम पंचायत पाल्हीपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) के बीच जमकर विवाद हुआ। इस घटना का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के आधार पर आरोप है कि फर्जी भुगतान के दबाव को लेकर ग्राम प्रधान दीपक यादव और वीडीओ नरेंद्र यादव के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रधान ने वीडीओ को कथित तौर पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरकर वीडीओ ने खुद को एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से वीडीओ का मोबाइल स्विच ऑफ है।

ग्राम प्रधान दीपक यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है। उन्होंने स्वीकार किया कि निर्माण सामग्री के भुगतान को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन मारपीट या जान से मारने जैसी कोई बात नहीं थी। दूसरी ओर, एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें