फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान भाजपाइयों पर हमला

Thu, 22 Oct 2015 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में रिपोर्ट न लिखे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी 9:30 बजे समर्थकों के साथ डीएम दफ्तर पहुंचे। जहां समाचार लिखे जाने तक प्रदेश अध्यक्ष की डीएम एसपी गंगवार और एएसपी राममूरत यादव से वार्ता चल रही थी। इस दौरान भाजपाई डीएम आवास का घेराव किए रहे।
विज्ञापन


एसपी को दी गई तहरीर में गदागंज थाना क्षेत्र के नरायनभीट निवासी बृजेश सिंह का कहना है कि वह भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी शेष कुमार गौतम के पक्ष में प्रचार कर रहा था।

उमरी गांव में एक विधायक के समर्थित पंकज सिंह ने अपने साथियों के साथ गालीगलौज की और प्रचार न करने की धमकी दी। इतना कहते हुए पंकज के भतीजे ने गले में पड़ी 50 ग्राम सोने की चेन छीन ली और समर्थकों के साथ भाजपाइयों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


भुक्तभोगी बृजेश का कहना है कि उनके समेत हमले में जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह, वाहन चालक राजू, राजकुमार सिंह, जितेंद्र यादव को चोटें आई।

मामले में जगतपुर में एफआईआर दर्ज न होने की सूचना भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को दी। रात 9.30 बजे वे डीएम आवास पहुंचे।

डीएम से वार्ता के दौरान एएसपी राममूरत यादव भी पहुंच गए। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि एएसपी को मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने साफ कहा है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार की जाए। यदि ऐसा नहीं है तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें