फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 गांवों की सुधरेगी की बिजली आपूर्ति व्यवस्था, थमेगी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 11 ब्लॉकों के रहने वाले करीब तीन लाख उपभोक्ताओं को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए खुले तार की जगह एबीसी केबल लगाई जाएगी। इससे जहां लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी, वहीं कटिया लगाकर बिजली चोरी करने वालों पर अंकुश लगेगा। कार्यदायी संस्था एलएंडटी ने संस्तुति मिलने की बाद गांवों में सर्वे का कार्य शुरू करा दिया है। नए वर्ष 2021 तक गांवों में कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत पहले चरण में सात ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में खुले तार की जगह एबीसी केबल लगाई जा चुकी हैं। इस कार्य में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। दूसरे चरण में कार्य के लिए भी शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत 11 ब्लॉक क्षेत्रों के करीब 500 राजस्व और पुरवों में खुले तार बदलने के साथ ही जरूरत के हिसाब से नए पोल लगाए जाएंगे।
ग्रामीण अंचलों में अभी भी खुले तारों पर कटिया लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। इस चोरी को रोकने के लिए एबीसी केबल डाली जाएगी। इससे करीब तीन लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। आए दिन होने वाले फॉल्ट की समस्या से भी लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में कराया जाएगा
योजना के द्वितीय चरण का कार्य कराने के लिए डलमऊ, दीनशाह गौरा, डीह, जगतपुर, खीरों, ऊंचाहार, राही, हरचंदपुर, सतांव, महराजगंज, शिवगढ़ ब्लॉक को चयनित किया गया है। इन ब्लॉकों के करीब 500 पुरवों और ग्राम पंचायतों में कार्य कराया जाएगा। कार्यदायी एजेंसी की ओर से सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है।
जनहानि की घटनाओं से मिलेगी राहत
खुले तारों के टूटने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इससे कभी कोई मवेशी की मौत हो जाती है, तो किसी व्यक्ति की जान चली जाती है, लेकिन गांवों में एबीसी केबल लगने से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। क्योंकि एबीसी केबल टूटने से करंट उतरने का खतरा कम रहता है। इससे जनहानि की घटनाएं कम होंगी।
जनवरी तक कार्य शुरू कराने के दिए गए निर्देश
11 ब्लॉकों में खुले तार की जगह एरियर बंच कंडक्टर (एबीसी) केबल लगाने की स्वीकृत मिल गई है। कार्यदायी एजेंसी ने सर्वे का कार्य भी शुरू करा दिया है। जनवरी 2021 तक कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-एके ओझा, मुख्य अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें