पावर कॉर्पोरेशन इंदिरानगर सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि करा रहा है। यहां
पांच एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं। पांच एमवीए का एक
ट्रांसफार्मर हटाकर उसके स्थान 10 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाना
है। इसके लिए 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर बुधवार को ही उपकेंद्र पहुंच
गया है। अब शुक्रवार को इसकी स्थापना होनी है। एसडीओ टाउन पीके सिंह ने
बताया कि शुक्रवार को आरडीए कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, राजकीय कॉलोनी,
महानंदपुर, कैनाल रोड, आचार्य द्विवेदी नगर, साकेत नगर, मनिका रोड,
मुंशीगंज, नेहरू नगर, क्रांतिपुरी समेत करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की
सप्लाई प्रभावित रहेगी। सुबह आठ बजे से इन मोहल्लों की आपूर्ति बंद कर दी
जाएगी। यह काम देर शाम तक पूरा होने की उम्मीद हैं। इस दौरान इन मोहल्लों
को रुक-रुक कर आपूर्ति की जाएगी, लेकिन इसका समय निर्धारित नहीं है।
उन्होंने कहा कि उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के बाद इससे जुड़े करीब 20 हजार
उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से छुटकारा मिलेगा।