फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शहर और 400 गांवों की बिजली गुल

Sun, 14 Jun 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र कठगर की लाइन में रखा बांस।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार सुबह आंधी व बारिश से बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति गुल रही। शहर में कहीं तीन घंटे, तो कहीं चार घंटे बिजली गुल रही। 400 गांवों में भी आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोग गर्मी के साथ पेयजल संकट से परेशान रहे।
विज्ञापन


सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पहले आंधी आई। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। पेड़ गिरने से खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे जिलेभर की बिजली गुल हो गई। शहर के प्रगतिपुरम और आचार्य द्विवेदी नगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों की बिजली 12 से तीन बजे तक गुल रही।

गोराबाजार उपकेंद्र से सिविल लाइंस चौराहे के पास नीम का पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। शाम पांच बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत उपकेंद्र कठगर से निकले चौदहमील, कठगर फीडर की लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। देर शाम तक आंशिक रूप से कुछ गांवों की बिजली बहाल हो पाई, जबकि कई गांवों की बिजली अब भी बाधित है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने पर बिजली गुल रही। सुबह नौ बजे गुल हुई बिजली दोपहर तीन बजे आई। इससे लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। जगतपुर, ऊंचाहार, सलोन, लालगंज, महराजगंज, शिवगढ़, खीरों विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 400 गांवों की बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें