फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से शहर व 800 गांवों में बिजली गुल

Tue, 01 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहर में पांच तो गांवों में आठ घंटे बिजली गुल रही। सोमवार को बारिश के कारण आधे शहर व 800 गांवों की बिजली ध्वस्त रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कहीं इंसुलेटर तो कहीं तार टूटने से बिजली गुल रही।
विज्ञापन


बारिश के कारण शहर के प्रगतिपुरम, तेलियाकोट, आचार्य द्विवेदी नगर, मिल एरिया, अमावां उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सुबह छह बजे बिजली बंद होने से सरस्वती नगर, त्रिपुला, रायपुर, हनुमंतपुरम, अली मियां कॉलोनी, तेलियाकोट, खतराना, अलीनगर, छोटी बाजार, रेलवे स्टेशन, बेलीगंज, बुकमार्केट, सब्जी मंडी, सुभाष नगर, राणा नगर, राजघाट, अमर नगर, किलाबाजार, तकिया मैदानपुर, वजीरगंज, जहानाबाद, कल्लू का पुरवा, रतापुर, गल्लामंडी, तुलसीनगर, प्रगतिपुरम समेत आधे शहर की बिजली गुल हो गई।

कहीं जंपर जल गया, तो कहीं तारों में स्पार्किंग के कारण बिजली गुल रही। सुबह 11 बजे बिजली तो बहाल हो गई लेकिन दिनभर बिजली आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कठगर, सलोन, ऊंचाहार, जमुनापुर, डलमऊ, छतोह, इटौरा बुजुर्ग, मल्केगांव, खीरों, बरस उपकेंद्र से जुड़े करीब 800 गांवों की बिजली ध्वस्त हो गई। सुबह करीब आठ बजे तेज बारिश शुरू हुई तो बिजली बंद कर दी गई। दोपहर एक बजे बारिश थमी, तो लाइन चालू की गई। फॉल्ट के चलते आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद कर्मचारियों की टीम ने फॉल्ट खोजबीन की।
विज्ञापन


कठगर फीडर में घुरवारा के पास एक पक्षी तार में चिपका मिला, जिसे हटाया गया। इसी तरह अन्य जगहों पर फॉल्ट के चलते तार टूटे, तो कहीं जंपर जले मिले। फॉल्ट ठीक होने के बाद कहीं दोपहर बाद तीन, तो कहीं चार बजे बिजली बहाल हो सकी। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के कारण बिजली बंद थी। सभी जगह बिजली बहाल हो गई है।


ढीले तार बिजली आपूर्ति में रोड़ा
शहर के शरद मेहरोत्रा, अरशद खाद, मनीष तिवारी ने बताया कि ढीले तार बिजली आपूर्ति में रोड़ा बन रहे हैं। केबल डाली गई, जो अक्सर जल जाती है। ऊंचाहार के रामसिंह यादव, डलमऊ के गोविंद तिवारी, सलोन के आशुतोष ने बताया कि लटकते तार बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे है। पेड़ पर रखी डालियों की छंटाई उस समय कराई जाती, जब वह पूरी तरह तारों पर रख जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें