फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एनटीपीसी में दो यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू

Tue, 04 Nov 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार एनटीपीसी परियोजना में बिजली की मांग कम होने के कारण तीन यूनिटें बंद कर दी गई थीं। सोमवार को पहली व छठवीं यूनिट को चालू कर दिया गया। दूसरे नंबर की यूनिट अब भी बंद है। परियोजना प्रबंधन ने बिजली की मांग होते ही उसे भी चालू करने की बात कही है।
विज्ञापन



परियोजना में पांच यूनिटें 210 - 210 मेगावाट व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है। बीते मंगलवार को बिजली की मांग कम होने के कारण दूसरी व छठवीं यूनिट बंद कर दी गई थी। पहली यूनिट बृहस्पतिवार को बंद हुई थी। इससे परियोजना में 920 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया था।

परियोजना प्रबंधन के अनुसार सोमवार को उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर से बिजली की मांग बढ़ी और दो यूनिटों को चालू करने का निर्देश मिला। इसके बाद छठवीं यूनिट दोपहर 12:30 बजे व पहली यूनिट शाम पांच बजे चालू की गई। दोनों से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि मांग बढ़ने पर दूसरी यूनिट भी चालू की जाएगी। परियोजना की पांच यूनिटें पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें