फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 1,050 किलोवाॅट रूफटॉप सोलर से बिजली उत्पादन शुरू

Wed, 25 Feb 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में बाइफेशियल रूफटॉप सोलर पैनल का उद्घाटन करते महाप्रबंधक प
विज्ञापन
लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में मंगलवार को विभिन्न भवनों की छतों पर कुल 1050 किलोवाट क्षमता के बाइफेशियल रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए गए। इन पैनलों का उद्घाटन महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया। पैनल से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आरेडिका के सुपरवाइजर विश्रामगृह में 112.2 किलोवाट, तकनीकी प्रशिक्षण छात्रावास में 138.6 किलोवाट, केंद्रीय विद्यालय की छत पर 223.2 किलोवाट, वर्कर कैंटीन में 255.6 किलोवाट, गंधमादन अधिकारी विश्रामगृह में 75 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित किए गए। आरेडिका के चिकित्सालय में 246.6 किलोवाट सहित कुल 1050 किलोवाट क्षमता के पैनल लगाए गए।
प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनोज कुमार जिंदल ने बताया कि नए संयंत्र के बाद आरेडिका की कुल सौर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 5.13 मेगावाट हो गई है। संयंत्र को सीधे ग्रिड से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बाइफेशियल सोलर पैनल सामने और पीछे दोनों तरफ से सूर्य की रोशनी लेकर बिजली बनाते हैं। लगाए गए पैनल पारंपरिक पैनलों की तुलना में 10 से 30 प्रतिशत अधिक बिजली पैदा करते हैं। सफेद छत या चमकदार सतह पर इनका प्रदर्शन बेहतर रहता है। प्रत्येक सोलर प्लेट 600 वाट की है। सीपीआरओ आरएन तिवारी ने बताया कि इस संयंत्र से रेलवे को हर वर्ष लाखों रुपये की बचत होगी। चार से पांच वर्ष में इसकी लागत की भरपाई हो जाएगी। आरेडिका में हरित और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें