फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की शॉर्ट सर्किट से आशियाना जला, पास में ही ट्रांसफार्मर रखे होने से लोग नहीं बुझा सके आग

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से बगल के मकान में आग लग गई। पास में ट्रांसफार्मर रखा होने से करंट फैलने के डर से लोग आग बुझाने से भी डर रहे थे। इससे पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सरांय दिलावर ग्राम सभा में आंगनबाड़ी केंद्र के पास ट्रांसफार्मर लगा है। इसी के निकट कल्लू का मकान है। गुरुवार रात तारों में शॉर्ट सर्किट होने से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
किसी तरह मिलकर आग बुझाई गई। पीड़ित ने बताया कि लपटों में घर के अंदर रखा बेड, कपड़े, अनाज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। पूर्व ग्राम प्रधान आशीष सोनी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर काफी नीचे है। तारों का मकड़जाल है। सुरक्षा के लिए कोई जाली भी नहीं लगाई है। इससे अक्सर स्पार्किंग होती रहती है। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें