फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नहीं बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सवैया तिराहा स्थित बिजली उपकेंद्र से चंद कदम की दूरी पर लगा ट्रांसफार्मर एक वर्ष से खराब है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा रहे हैं।
विज्ञापन

सवैया तिराहा से भैसासुर सवैया व खोजनपुर संपर्क मार्ग के किनारे 50 घरों को बिजली आपूर्ति के लिए सौभाग्य योजना से ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। लगभग एक वर्ष पहले यह ट्रांसफार्मर फुंक गया था।
इससे इन घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
इससे कई उपभोक्ताओं ने काफी दूर से केबल दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर बिजली प्रयोग कर रहे हैं, जबकि कई उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
भोला प्रसाद, मथुरा प्रसाद, रामप्रकाश, पप्पू मिश्रा, शमशाद हाफिज, घनश्याम, सोहनलाल, बबलू पाल, अरुण प्रताप व सुरेश कुमार ने बताया कि कई बार ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए शिकायत की, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर जल्द न बदले जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत नहीं मिली है। यदि खराब है तो उसे जल्द बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें