फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तार जोडने से सीएचसी में तीन लाख के उपकरण फुंके, फ्रीजर में रखी कोरोना वैक्सीन को भी नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। ट्रांसफार्मर से गलत तार जुड़ जाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों में लगे करीब तीन लाख रुपये कीमत के उपकरण फुंक गए। इससे जनरेटर भी खराब हो गया।
विज्ञापन

वहीं सीएचसी में रखी कोरोना वैक्सीन के अलावा अन्य जरूरी दवाइयां भी खराब होने की आशंका है। ट्रांसफार्मर से गलत तार जुड़ते ही एक तेज धमाके के साथ सीएचसी में लगे उपकरण जल गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह ने पावर कॉर्पोरेशन को शिकायती पत्र देकर जिम्मेदार लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
सीएचसी अधीक्षक खीरों डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। शिकायत पर शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदला गया।
विद्युत कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर से गलत तार अस्पताल की लाइन में जोड़ दिया। जिससे जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई तेज धमाके के साथ अस्पताल के आठ इनवर्टर, एलईडी बल्ब, सीएफएल व पंखे, जनरेटर समेत अन्य कई जरूरी उपकरण जल गए।
विज्ञापन

इसके बाद एक बार फिर से तार जोड़ कर आपूर्ति शुरू हो गई। सीएचसी अधीक्षक के मुताबिक फ्रीजर में रखी वैक्सीन और दूसरी दवाईयों को नुकसान हो सकता है।
वहीं सीएचसी आवास में रहने वाले कई कर्मचारियों के घरेलू उपकरण भी जल गए। अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि घटना की जानकारी नही हैं। जांच कराकर दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें