फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी सुरक्षा के कराई ट्री कटिंग, लाइनमैन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कारपोरेशन के अभियंताओं की मनमानी से हर दिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ अनहोनी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद अभियंता व कार्यदायी एजेंसी सबक नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को छतोह विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा-संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र पांडेय ने इसकी निंदा की। कहा कि अकुशल कर्मियों को पोल पर चढ़ाया जाता है।
मना करने पर अभियंता बाहर कर देते हैं। कहा कि ट्री कटिंग के लिए पावर कारपोरेशन टेंडर निकालता है। इसके बावजूद स्टाफ के कर्मचारियों को लगाकर काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड सलोन के अंतर्गत स्टाफ के कर्मचारियों से ट्री कटिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान छतोह विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मी सद्दाम निवासी बेवल से बभनपुर गांव के पास ट्री कटिंग कराई जा रही थी।
अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह झुलस गया। स्टाफ के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अवर अभियंता बीरेंद्र कुमार ने बताया कि जंफर खोलकर ट्री कटिंग हो रही थी। करंट कैसे लगा। इसके बारे में जानकारी नहीं है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है।
उधर, सलोन डिवीजन के एक्सईएन एमके अहिरवार ने बताया कि छतोह में स्टाफ के घायल होने की जानकारी हुई है। हादसा कैसे हुआ। इसकी जांच कराई जाएगी। संविदा कर्मियों को एजेंसी की ओर से एक बार सुरक्षा उपकरण दिलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें