फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट खोजने में अभियंता नाकाम, 36 घंटे से बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र से निकले बछरावां फीडर की अंडरग्राउंड केबल में आए फॉल्ट को अभियंता व कर्मचारी 36 घंटे बाद भी नहीं खोज पाए हैं। बिजली न आने से करीब 500 घरों की बत्ती गुल रही है। यह केबल 11 साल पहले डाली गई थी। यही वजह है कि अभियंता अब तक फॉल्ट नहीं खेाज पाए हैं। बिजली न आने से लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।
विज्ञापन

इस फीडर से चंद्रिका नगर, शांति नगर, स्टेशन रोड, भार्गव भटिया आदि मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है। अंडरग्राउंड केबल में शुक्रवार सुबह फॉल्ट आ गई थी। अभियंताओं ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे डाली गई केबल का फॉल्ट खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बिजली नहीं आने से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित रहा। सुबह लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
सुनील सागर, वीरभान सिंह, विजयपाल यादव, बृजेश त्रिवेदी ने बताया कि 36 घंटे से अधिक समय हो गया है। बिजली नहीं आने से पानी की भी समस्या जूझना पड़ा। बिजली के अभाव में विद्युत उपकरण शोपीस बने हैं।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल में नहीं बनाए गए ओवरहेड सेक्सन
अंडरग्राउंउ केबल डालने में जमकर मनमानी की गई। इसमें धन का बंदरबांट किया गया है। यही वजह है कि फॉल्ट खोजने में जहां अभियंताओं के पसीने छूट रहे हैं, वहीं उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडरग्राउंड केबल में केवल दो ओवरहेड बनाए गए हैं। बीच में कोई ओवरहेड सेक्सन नहीं बनाया गया है। इस वजह से फॉल्ट खोजने में पसीने छूट रहे हैं। इस ओर अभियंताओं ने कोई ध्यान नहीं दिया।
बिना अनुमति खोद डाला हाईवे, हो सकता हादसा
अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट खोजने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं व बछरावां बस स्टॉप चौराहे पर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे को खोद दिया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके लिए एनएचएआई से कोई अनुमति भी नहीं ली है। हाईवे खोद दिए जाने से वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। यही नहीं बीएसएनएल केबल भी ध्वस्त हो गई है। इसेल इंफ्राटेक, मुंबई के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि बिना अनुमति लिए पावर कॉर्पोरेशन ने हाईवे का एक किनारा क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इसके लिए नोटिस भेजा जाएगा।
वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। अंउरग्राउंड केबल बहुत पहले डाला गया है। फॉल्ट खोजने का प्रयास किया जा रहा है। फॉल्ट खोजने के मशीन मंगवाई गई है।
विज्ञापन

-जय सिंह, अधिशासी अभियंता, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें