फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल बाद जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऊंचाहार में क्रॉसिंग पर बन रहा ओवरब्रिज तैयार, जल्द दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित ऊंचाहार कस्बे में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से आठ सालों से जाम की समस्या से जूझ रहे करीब पांच लाख मुसाफिरों को जल्द राहत मिल जाएगी। ओवरब्रिज पर अभी लोड टेस्टिंग का काम पूरा नहीं हुआ है। इसे पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि अगले सप्ताह से ओवरब्रिज से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऊंचाहार नगर में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण 2013 में शुरू हुआ था। तमाम अवरोधों के कारण कई बार महीनों तक कार्य बंद रहा। अब पुल की पेंटिंग का काम चल रहा है। निर्माण एजेंसी के सूत्रों की मानें तो 18 फरवरी को एनएचएआई के अफसर ऊंचाहार आ रहे हैं।
इन अधिकारियों की मौजूदगी में पुल से आवागमन की शुरुआत कराई जाएगी। ओवरब्रिज शुरू होने से ऊंचाहार नगर में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। अभी तक किसी ट्रेन के गुजरने पर जब क्रॉसिंग का गेट बंद होता है तो वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। गेट खुलने पर लंबा जाम लग जाता है। ओवरब्रिज बनने से आवागमन शुरू होने पर जाम का झाम समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौराहे का होगा विस्तार
ऊंचाहार। नगर के मुख्य चौराहा को और चौड़ा कर विस्तार किया जाएगा। ओवरब्रिज मुख्य चौराहा से पहले जहां समाप्त हो रहा है, वहां से वाहनों को आगे निकलने में परेशानी आ रही है। इसके लिए ओवरब्रिज से आगे सड़क को चौड़ा करते हुए मुख्य चौराहा को गोल चौराहा के रूप में विस्तार दिए जाने की योजना बनाई है। इस पर भी जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
सर्विस रोड व नाली का निर्माण अधूरा
ओवरब्रिज का निर्माण भले ही पूरा हो चुका है, लेकिन ओवरब्रिज के बगल में बनने वाली सर्विस रोड और नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
नगर के मुख्य चौराहा से लेकर रेलवे गेट तक व आगे रेलवे गेट से पूरे इछनी मुहल्ले तक सर्विस रोड और उसके किनारे जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण होना है। इसमें करीब दस दिन पहले चौराहा के पास से काम शुरू हुआ है, लेकिन अभी तक दस मीटर भी काम होने के बाद इसे अधूरा छोड़ दिया गया है।
लोड टेस्टिंग के बाद शुरू होगा आवागमन
ओवरब्रिज का निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। रंगाई-पुताई के साथ अन्य कुछ कार्य कराए जा रहे हैं। लोड टेस्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद ओवरब्रिज से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-कर्नल आरबी सिंह, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें