फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से जूझ रही शहर की दो लाख आबादी, अभियंता मस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर की दो लाख से ज्यादा आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। जर्जर तारों और झाड़ियों के बीच रखे ट्रांसफार्मरों के जरिए घरों तक करंट दौड़ाया जा रहा है। जबकि मेंटीनेंस के नाम पर लाखों रुपये का बजट होता है। इसके बावजूद लोग विद्युत संकट से जूझते रहते हैं। सारा दिन बिजली आने और जाने का सिलसिला लगा रहता है। अभियंता लोगों की समस्या से बेखबर दफ्तर में बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र की आबादी करीब दो लाख है। यहां पर विद्युत आपूर्ति वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत होती है। इस खंड में इंदिरा नगर, शहीद स्मारक, आईटीआई, तेलियाकोट, प्रगतिपुरम व गोराबाजार विद्युत उपकेंद्र हैं। इन उपकेंद्रों की हालत दयनीय है।
यहां लगे पैनल व अन्य उपकरण कई साल पुराने हैं। फीडरों के तार जर्जर हैं। ट्रांसफार्मरों के आसपास कभी साफ-सफाई नहीं होती है। इस वजह से ट्रांसफार्मर झाड़ियों से पटे हैं। यही वजह है कि आए दिन बत्ती गुल रहती है।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। कहने को शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती हैं, लेकिन कट पिट कर 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली संकट के चलते व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
गर्मी से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं
सर्दी में बिजली आने-जाने का सिलसिला लगा है। गर्मी की अपेक्षा इस समय बिजली की मांग 30 फीसदी है। यदि अब यह हाल है तो गर्मी में लोगों को कैसे भरपूर बिजली मिल पाएगी। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि गर्मी से निपटने के लिए अभी तक कोई कार्य योजना तैयारी नहीं की गई है। इस वजह से गर्मी में पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। इसको लेकर अभियंता गंभीर नहीं है। अभियंता बिजली चोरी और राजस्व वसूली तक ही सीमित हैं।
खामियां आने पर बंद होती सप्लाई
जब कभी खामियां आती हैं तो सप्लाई बंद होती होती है। इसके अलावा कनेक्शन काटने को लेकर भी बिजली आपूर्ति बंद कराई जाती है। इसके अलावा लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है। गर्मी में भरपूर बिजली दिलाने के लिए तारों के आसपास पेड़ों की टहनियां छांटने, ट्रांसफार्मर के इर्दगिर्द सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- विकास कपूर, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें