फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिजली और दूरसंचार व्यवस्था रही ध्वस्त

Mon, 24 Aug 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अब पावर कॉर्पोरेशन को अपनी बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने की याद आई है। इसी का नतीजा है कि पिछले पांच दिनों से शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। दूरसंचार व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। रविवार को मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों से संबंधित कार्य पावर कॉर्पोरेशन की तरफ से कराए गए। इस कारण कहीं पांच तो कहीं आठ घंटे बिजली गुल रही। कई जगह केबल टूटने से दूरसंचार व्यवस्था भी चौपट रही।
विज्ञापन

24 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके भ्रमण वाले रूटों को चमकाया जा रहा है। सड़कों से अतिक्रमण हटाने के साथ बिजली के खंभों का रंगरोगन हो रहा है। रविवार को शहीद चौक, डिग्री कॉलेज से नेहरू नगर होते हुए अमोल बिहार, जेल रोड पर इंदिरा नगर पुलिस चौकी से पुलिस लाइन चौराहे तक अनुरक्षण कार्य कराया गया।

इस दौरान आनंद नगर, शहीद स्मारक, फिरोज गांधी फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से बंद कर दी गई। शाम छह बजे तक बिजली गुल रही। इसी दौरान प्रगतिपुरम, तेलियाकोट, डिग्री कॉलेज चौराहे की बिजली सुबह 10 से चार बजे तक गुल रही। यही नहीं नेहरू नगर, इंदिरा नगर, आचार्य द्विवेदी नगर के पास केबल कटने से ब्राॅडबैंड सेवा ध्वस्त हो गई। इससे लोग इंटरनेट का उपयोग नहीं कर सके। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते बिजली बंद की गई थी।
विज्ञापन

हर छह महीने में हो सीएम का दौरा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अफसर खामियों को दूर कराने में जुटे हैं। सालों से सड़कों किनारे जमा कूड़ा हटाया जा रहा है। बिजली के खंभों को पेंट के अलावा पॉलिथीन लगाई जा रही है। शरद मेहरोत्रा, आशीष तिवारी ने बताया कि मामूली हवा चलने पर बिजली व्यवस्था धड़ाम हो जाती है। जर्जर खंभे, तार और जंपर टूट जाते हैं। पावर कॉर्पोरेशन की ओर जर्जर ढांचे का रंगरोगन कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री का दौरान हर छह महीने में हो, तो शहर की अव्यवस्थाएं दूर हो जाएं।

खामियों को दूर कराने में जुटे अफसर

Next
AU ऐप में पढ़ें