फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकराया डाक पार्सल वाहन

Sat, 15 Nov 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर और डाक पार्सल वाहन टकरा गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनमीत रही कि चालक बच गए।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी धीरेंद्र कुमार (30) चालक हैं। वह शुक्रवार सुबह लखनऊ की एक एजेंसी से नया ट्रैक्टर लेकर प्रयागराज की एजेंसी पहुंचाने जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के ऊंचाहार बाईपास पर नउवनहार गांव के पास चालक को नींद आई। हड़बड़ी में चालक से ट्रैक्टर की ब्रेक दब गई और ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन


तभी पीछे से आ रही डाक पार्सल की पिकअप ट्रैक्टर से टकरा गई। पिकअप बछरांवा थाना क्षेत्र के इसिया गांव निवासी राहुल चला रहे थे। घटना में दोनों चालक बच गए, लेकिन ट्रैक्टर व डाक पार्सल वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें