फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुलिसकर्मी बन सब्जी कारोबारी से लूटे 70 हजार

Tue, 17 Jun 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। पुलिसकर्मी बनकर चार बदमाशों ने सोमवार भोर सब्जी कारोबारी से 70 हजार रुपये लूट लिए। कारोबारी के साथ हुई लूट की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एसपी ने जल्द लूट का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन


महराजगंज कस्बे के जाकिर हुसैन नगर मोहल्ला निवासी शमीम के मुताबिक वह सब्जी के थोक कारोबारी हैं। सुबह पिकअप से आलू खरीदने के लिए कानपुर जा रहे थे। महराजगंज कस्बे के रहने वाले मो. शकील भी साथ में थे। शकील पिकअप चला रहे थे। महराजगंज-बछरावां रोड पर बरहुआं गांव के निकट काले रंग के चार पहिया वाहन पर सवार चार लोगों ने रोक लिया।

कार सवार लोगों ने खुद को महराजगंज कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी बताया। सभी सादी वर्दी में थे। कहा कि हम लोग वाहन चेकिंग कर रहे हैं। बदमाशों ने कारोबारी से लाइसेंस दिखाने की बात कही। तभी एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। तीन अन्य बदमाशों ने जेब में रखे 70 हजार रुपये छीन लिए। कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने पिकअप चालक को भी धमकाया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। लूट की वारदात की घटना ने क्षेत्रीय पुलिस की गश्त की कलई खोल दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर लूट का केस दर्ज करा दिया गया है। घटना के खुलासे के लिए महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव और एसओजी टीम को लगाया गया है। जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें