कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कांग्रेसी।
रायबरेली। जिले में बेपटरी बिजली आपूर्ति के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कांग्रेसी इसके विरोध में सड़क पर उतर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि जरूरत के मुताबिक बिजली न मिलने से किसानों व व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को धान की नर्सरी तैयार करना है। बिना बिजली के नलकूप शोपीस बने हैं।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या दूर नहीं पा रही है। उन्होंने जर्जर व पुराने तारों को बदलने की मांग की। जिला प्रवक्ता महताब आलम ने ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़वाने की मांग की। इस मौके पर सुधा द्विवेदी, अतुल सिंह, निर्मल शुक्ला, रमेश कुमार शुक्ला, इलियास, महताब आलम, सईदुल हसन, राहुल बाजपेयी, कल्याण चंद्र श्रीवास्तव, कुसुमलता रावत, संतोष त्रिवेदी, महेश प्रसाद शर्मा, संजय श्रीवास्तव व अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।