फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रेन के आगे ट्रैक पर लेटा कुली, सिर धड़ से अलग

Sat, 01 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक कुली मालगाड़ी के आगे ट्रैक पर लेट गया, जिससे सिर धड़ से अलग हो जाने से उसकी मौत हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौजूद लोग अवाक रह गए। प्लेटफॉर्म की बेंच पर शांत बैठा कुली ऐसा करेगा, इसका किसी को कोई अंदेशा नहीं था। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकरलिखापढ़ी के बाद मालगाड़ी को रवाना कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी जहानाबाद बनियन टोला निवासी राजेश उर्फ राजू सोनकर (55) प्लेटफॉर्म पर कुली का काम करते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को वह प्लेटफॉर्म नंबर एक की बेंच पर शांत बैठे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक मालगाड़ी आ रही थी। अचानक बेंच पर शांत बैठे राजू सोनकर उठे और तीन रेल लाइनों को पार करते हुए मालगाड़ी के ट्रैक पर जाकर लेट गए। अचानक घटित हुए इस घटनाक्रम से मालगाड़ी को रोक पाना संभव नहीं था।
जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि हादसे में राजेश उर्फ राजू सोनकर का सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे मौके पर उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि राजेश उर्फ राजू सोनकर रेलवे स्टेशन रायबरेली पर कुली का काम करता था और कैंसर की बीमारी से ग्रसित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें