फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्लेटफॉर्म से अचानक उठा कुली, मालगाड़ी के आगे लेट गया; सिर धड़ से हुआ अलग, देखते रह गए लोग

Fri, 31 Jul 2026 07:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में मालगाड़ी के आगे लेटकर कुली ने सुसाइड कर लिया। वह कैंसर की बीमारी से ग्रसित था। इससे परेशान होकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक। (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में रायबरेली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक कुली मालगाड़ी के आगे ट्रैक पर लेट गया। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। लोगों के देखते देखते वह मौत के आगोश में समा गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौजूद लोग अवाक रह गए। प्लेटफॉर्म की बेंच पर शांत बैठा कुली ऐसा करेगा, इसका किसी को कोई अंदेशा नहीं था। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकरलिखापढ़ी के बाद मालगाड़ी को रवाना कराया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी जहानाबाद बनियन टोला निवासी राजेश उर्फ राजू सोनकर (55) प्लेटफॉर्म पर कुली का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को वह प्लेटफॉर्म नंबर एक की बेंच पर शांत बैठे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक मालगाड़ी आ रही थी। अचानक बेंच पर शांत बैठे राजू सोनकर उठे और तीन रेल लाइनों को पार करते हुए मालगाड़ी के ट्रैक पर जाकर लेट गए। अचानक घटित हुए इस घटनाक्रम से मालगाड़ी को रोक पाना संभव नहीं था।

जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि हादसे में राजेश उर्फ राजू सोनकर का सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे मौके पर उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि राजेश उर्फ राजू सोनकर रेलवे स्टेशन रायबरेली पर कुली का काम करता था। कैंसर की बीमारी से ग्रसित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें