फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रदूषण से बढ़ा दिल का दर्द, फूली सांस

Thu, 23 Oct 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को चिकित्सीय सलाह देते डॉ. सलीम।
विज्ञापन
रायबरेली। अमूमन दिवाली के बाद वातावरण में प्रदूषण बढ़ जाता है, लेकिन इस साल ज्यादा प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया। इसका असर भी बुधवार को दिखा। दिल में दर्द और सांस की समस्या के 15 से मरीजों को भर्ती कराना पड़ा। चिकित्सकों ने सभी को धुएं से बचाव की सलाह सलाह दी है।
विज्ञापन



बुधवार को दिल में दर्द बढ़ने के बाद सुंदरलाल (70), कमलादेवी (60), रामेश्वरी (62), विद्यावती (55), मुन्नी देवी (55), चंद्रपाल (65), उमानाथ (75), प्रमोद कुमार (45), राजवती (45), समसुद्दीन (65) समेत 15 मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सांस की समस्या के भी कई मरीजों को भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल की ओपीडी में भी सांस व सीने में दर्द के काफी मरीज पहुंचे। हॉर्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम का कहना है कि मौसम में बदलाव होने के बाद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। दिवाली पर पटाखों के कारण समस्या बढ़ी है। लोग धुएं से बचे और समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें।
विज्ञापन



डॉक्टर की सलाह पर ही खाएं दवा
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि सीने में दर्द होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन न करें। सीने में बाईं ओर होने वाले दर्द को नजरअंदाज न करें। चिकनाई वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। हरी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग करें। देर रात तक न जागें और पर्याप्त नींद लें। सुबह के समय हल्का व्यायाम करें। ठंड बढ़ रही है। ऐसे में ऊनी कपड़े पहनें और शरीर को ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें