फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, कड़ी सुरक्षा में आज वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी पदों के लिए 01 दिसंबर को (आज) होने वाले मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। जीआईसी मैदान से गहमागहमी के बीच निकलीं पोलिंग पार्टियां 21 मतदान केंद्रों के 62 बूथों पर मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू कराएंगी। 33,914 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्नातक में 29,933 व शिक्षक एमएलसी पद के लिए 3,981 वोटर मतदान करेंगे। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही वोटरों को मतदान करने के लिए बूथ में एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन

मतदान कर्मचारियों को सोमवार सुबह जीआईसी मैदान में बुलाया गया। पीठासीन अधिकारियों को चुनाव की सामग्री मुहैया कराई गई। मतदान कर्मियों ने चुनाव सामग्री का परिसर में ही बैठकर मिलान किया। एक-एक सामग्री चेक करने के बाद पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए बसों से रवाना की गईं। पोलिंग पार्टियों को मतपेटियां, दस्तावेज, मतदाता सूची, उम्मीदवारों की सूची, रबड़, मोहर, ब्रास सील तथा पेपर सील तथा स्टेशनरी आदि सामग्री दी गई। स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी पदों के लिए 01 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
80 कांस्टेबल, 80 होम गार्ड और 25 उप निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मोबाइल टीमें भी बूथों पर खास नजर रखेंगी। इसके लिए सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना उच्च अधिकारियों को देंगे। चुनाव के लिए बनाए गए 62 मतदेय स्थलों पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। सभी को मतदान पर पैनी नजर रखनी है। इसके अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान की सुचिता पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना सुरक्षा को ध्यान में रखकर शांतिपूर्वक मतदान कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी के लिए मतदाता जिला परिषद हाल, राही ब्लॉक कार्यालय, अमावां ब्लॉक कार्यालय, सिद्धनाथ वीणापाणि इंटर कॉलेज सतांव, जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर, ब्लॉक कार्यालय शिवगढ़, गांधी इंटर कॉलेज बछरावां, राजा चंद्र चूर्ण इंटर कॉलेज महराजगंज, ब्लॉक कार्यालय छतोह, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन, ब्लॉक कार्यालय डीह, महेश विद्यापीठ इंटर कॉलेज ऊंचाहार, ब्लॉक कार्यालय रोहनियां, जगतपुर, दीनशाहगौरा, डलमऊ, लालगंज, सरेनी, खीरों, बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज में वोट डालेंगे।
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के लिए केंद्रीय विद्यालय दूरभाष नगर में तीन, फिरोज गांधी कॉलेज में चार, सिद्धनाथ वीणापाणि इंटर कॉलेज सतांव में दो, जनता इंटर कॉलेज हरचंदपुर में दो, गांधी इंटर कॉलेज बछरावां में चार, ब्लॉक कार्यालय राही में दो, अमावां, शिवगढ़ में दो, राजा चंद्रचूर्ण विद्यापीठ इंटर कॉलेज महराजगंज में दो, ब्लॉक छतोह, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन में तीन, ब्लॉक कार्यालय डीह, महेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ऊंचाहार, ब्लॉक कार्यालय रोहनियां, जगतपुर, दीनशाहगौरा में दो, डलमऊ में दो, लालगंज में दो, बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज, ब्लॉक कार्यालय सरेनी में दो, खीरों में दो बूथ बनाए गए हैं।
सभी पोलिंग पार्टियां 21 मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। इन केंद्रों पर बनाए गए 62 बूथों पर 01 दिसंबर की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। -राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें