फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

छोटा सरबहदा गांव निवासी हिम्मत बहादुर आटा चक्की पर आटा लाने गया था, वहां से वापस घर आते समय चुनावी रंजिश में कुछ दबंगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
खून से लथपथ युवक दबंगों के आगे हाथ जोड़ता रहा, लेकिन हमलावरों ने उसकी एक नहीं सुनी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें