रायबरेली। सपा, भाजपा के बाद अब बसपा ने भी जिला पंचायत सदस्यों के 15 पदों के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसमें महराजगंज द्वितीय से केशवती, शिवगढ़ तृतीय से संतोष वर्मा, बछरावां तृतीय से सुनीता गौतम का उम्मीदवार बनाया है।
हरचंदपुर प्रथम से हनुमान पासी, हरचंदपुर तृतीय से श्रीमती मौर्या, सतांव प्रथम से बाबादीन चौधरी, सतांव द्वितीय से रामविलाश लोधी, राही प्रथम से शीतल यादव, सलोन तृतीय से रामपाल गौतम, सरेनी प्रथम से अशोक बाजपेयी, डलमऊ प्रथम से चंद्रशेखर गौतम, डलमऊ द्वितीय से साजिदा बानो, ऊंचाहार द्वितीय से राजेश कुमार फौजी, जगतपुर से गरीब दास पासी, रोहनिया प्रथम से राजेंद्र कुमार पासी को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की हरी झंडी दी है।
बसपा के जिलाध्यक्ष बाल कुमार गौतम ने बताया कि बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी लखनऊ मंडल हरीश सैलानी, राकेश गौतम, शैलेंद्र गौतम, बीडी सुमन, विजय गौतम की संस्तुति पर सूची जारी की गई है।
आप ने घोषित किए 11 प्रत्याशी
रायबरेली। आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के 11 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पुनीत सिंह जगधारी ने दी। उन्होंने बताया कि बछरावां द्वितीय से गीता सिंह, बछरावां तृतीय से मिथलेश, शिवगढ़ तृतीय से अनीता यादव, महराजगंज प्रथम से राजेंद्र कुमार, सलोन प्रथम से संतोष कुमार, सलोन द्वितीय से अनीता, डीह द्वितीय से संतदीन, छतोह प्रथम से रामदुलारी को उतारा है।
सरेनी प्रथम से गंगाधर लोधी, सरेनी द्वितीय से आशा यादव, राही चतुर्थ से ललिता यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जुट जाने को कहा है, ताकि पार्टी को सफलता दिलाई जा सके।