फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 रिटर्निंग और 200 सहायक रिटर्निंग आफीसर कराएंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने में भले ही देरी हो रही है, लेकिन जिला प्रशासन चुनाव संबंधी अन्य तैयारियों को पूरी करने में जुट गया है। 19 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और 200 रिटर्निंग ऑफिसरों (एआरओ) को चुनाव कराने की जिम्मेदारी गई है।
विज्ञापन

एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष को जिला पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए आरओ बनाया गया है। डीएम ने आरओ और एआरओ नियुक्त करके 17 मार्च को बचत भवन में प्रशिक्षण के लिए बुलावा पत्र भेजा है। सभी को दो पालियों में प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।
हाईकोर्ट के आदेश पर जल्द ही नए सिरे से आरक्षण प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके अलावा जिला प्रशासन चुनाव संबंधी अन्य सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कराने में जुट गया है। मतदान कर्मियों के लिए कर्मचारियों का डाटा फीड हो चुका है।
विज्ञापन

चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद मतदान कर्मियों को बुलावा पत्र भेजने का काम शुरू किया जाएगा। बैलेट पेपर भी काफी पहले आ चुके हैं। बैलेट बॉक्स व अन्य कार्य भी लगभग पूरे हो चुके हैं।
जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान और मतगणना तक का काम पूरा कराने के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर दिए हैं। डीएम ने एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष को जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। इसके अलावा हर ब्लॉक में एक-एक रिटर्निंग ऑफिसर जिला स्तरीय अधिकारी बनाए गए हैं।
न्याय पंचायतवार 155 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी नियुक्त कर दिए गए हैं। 36 एआरओ रिजर्व में रखे गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए सात सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। दो एआरओ रिजर्व में रखे गए हैं। सभी आरओ और एआरओ को 17 मार्च को बचत भवन में प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
ब्लॉकों के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर
ब्लॉक आरओ पद
राही एसएन पांडेय उपायुक्त वाणिज्यकर खंड-2
सतांव अजीत कुमार अभिहित अधिकारी एफएसडीए
अमावां अश्वनी कुमार सिंह एक्सईएन शारदा सहायक खंड-6
हरचंदपुर अब्दुल कलाम एक्सईन नलकूप खंड
डलमऊ डॉ. केके सिंह प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र
गौरा हरीश कुमार सिंह एक्सईन सिंचाई खंड
लालगंज हेमंत कुमार वर्मा एक्सईन शारदा सहायक दक्षिणी
सरेनी राम निवास त्रिपाठी प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
खीरों सनी सिंह एक्सईएन जल निगम
ऊंचाहार एसएस त्रिपाठी जिला लेखा परीक्षा अधिकारी स्थानीय निधि
रोहनियां अमित मिश्रा क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
जगतपुर हरेंद्र कुमार एक्सईन शारदा सहायक खंड-45
महराजगंज विनय सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी, ऊसर सुधार
बछरावां नूर आलम एक्सईएन आरईडी
शिवगढ़ बृजमोहन शुक्ला उप प्रभागीय वनाधिकारी
सलोन हरीश कुमार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
छतोह आरएस सेंगर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
डीह डॉ. गजेंद्र सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
पंचायत चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी को बचत भवन में 17 मार्च को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। प्रशिक्षण दो पालियों में कराया जाएगा। रिजर्व में सात रिटर्निंग और 38 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रखे गए हैं।
विज्ञापन

शोभनाथ चौरसिया, डीडीओ/ सहायक नोडल अधिकारी (कार्मिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें