फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए नेता जी के काफिले को रोका, वापस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कांग्रेस का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए सुरेश निर्मल के काफिले को कोतवाली पुलिस ने रोक दिया। इससे थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी व सपा नेता के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष की सख्ती के बाद सपा नेता के तेवर ठंडे पड़े और काफिले को वापस होना पड़ा। शनिवार दोपहर सपा नेता अपने समर्थकों के साथ 10 से अधिक गाड़ियों का काफिला लेकर करहिया बाजार जा रहे थे।
सपा नेता को पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्यों के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होना था। सूचना पर पुलिस ने नगर के एसबीआई शाखा के पास सपा नेता के काफिले को रोक दिया। काफी कहासुनी के बाद सपाइयों को वापस होना पड़ा। सिर्फ एक वाहन को ही आगे जाने की अनुमति दी गई। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने उच्चधिकारियो के आदेश का पालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें